फ़िरदौस ख़ान
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को एक ऐसे सलाहकार की ज़रूरत है, जो उनके लिए समर्पित हो और उन्हें वो सलाह दे सके, जिसकी उन्हें ज़रूरत है... क्योंकि आज उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के झूंसी में आयोजित जनसभा में जिस तरह राहुल गांधी ने भाषण दिया, उससे तो यही कहा जा सकता है कि सियासत में उनके पास कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो उन्हें कामयाब होते देखना चाहता हो...

राहुल गांधी का एक हल्का बयान उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देता है...कई बार लगता है कि वो ख़ुद अपने ही दुश्मन बन बैठे हैं...आख़िर क्यों वो ऐसे बयान देते हैं, जो उनके विरोधियों को उनके ख़िलाफ़ बोलने का मौक़ा दे देते हैं...बेहतर हो कि वो सार्वजनिक तौर पर कोई भी बयान देने पहले उसके अच्छे-बुरे दोनों पहलुओं पर अच्छे से गौर कर लें...