Showing posts with label खाना ख़ज़ाना. Show all posts
Showing posts with label खाना ख़ज़ाना. Show all posts

Monday, November 17, 2014

कर्ड राइस विद वेजीटेबल...


कई बार हम कुछ ऐसा बनाना चाहते, जो जल्दी बनकर तैयार हो जाए... साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भी हो... आज हम ऐसी ही रेसिपी आप सबके साथ शेयर कर रहे हैं...जिसका नाम है कर्ड राइस विद वेजीटेबल...

सामग्री : एक कप चावल, दो कप दही, गोभी, दो हरी मिर्च, नमक... तड़के के लिए तेल, ज़ीरा, राई, लाल साबुत मिर्च, हरा धनिया...

बनाने का तरीक़ा : प्रेशर कुकर में एक कप चावल, गोभी के टुकड़े, हरी मिर्च और ढाई कप पानी डालकर गैस पर पकने के लिए रख दीजिए... एक सीटी आने पर गैस बंद कर दीजिए... दो-तीन मिनट बाद यानी कुकर का प्रेशर बंद होने पर कुकर खोलिए... अब चावल को डिश में निकाल लीजिए... फिर दही कोमथने के बाद अच्छी तरह चावल में मिला दीजिए... अब पैन में तेल गर्म कीजिए, उसमें करी पत्ता, राई और लाल साबुत मिर्च डाल दीजिए... जब तड़का तैयार हो जाए, तो इसे चावल में डाल दीजिए... ऊपर से हरे धनिये से सजा दीजिए... अब कर्ड राइस विद वेजीटेबल बनकर तैयार है...

तस्वीर : गूगल से साभार

Sunday, November 16, 2014

पनीर वाला सूजी का उत्तपम...


हिन्दुस्तानी खानों का जवाब नहीं है... एक से बढ़कर एक लज़ीज़ खाना है... हम पिज़्ज़ा की बजाय उत्तपम खाना ज़्यादा पसंद करते हैं... वैसे पिज़्ज़ा का अपना ज़ायक़ा है...

सामग्री : दो कटोरी सूजी यानी रवा, आधी कटोरी दही, नमक, तेल, कद्दूकस किया पनीर, उबले मटर, बारीक कटा प्याज़, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, खाने वाला मीठा सोडा...

बनाने का तरीक़ा : एक बाउल में सूजी, दही, नमक और थोड़ा-सा पानी मिलाकर छह से आठ घंटे के लिए छोड़ दें... फिर इसमें पनीर, मटर, प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और खाने वाला मीठा सोडा मिला लें... गरम तवे पर तेल डालकर चम्मच से सूजी और सब्ज़ियों के घोल को मनचाहे आकार में फैला दें... जब यह सिक जाए, तो इसे पलट दें... आपका पनीर वाला उत्तपम तैयार है... इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें...

तस्वीर : गूगल से साभार

Saturday, November 15, 2014

मकई का चाट...


चाट भला किसे पसंद न होगी... हम अकसर घर में चाट बनाते हैं... हमें कई क़िस्म की चाट बनानी आती हैं... फ़िलहाल बात कर रहे हैं मकई की चाट की... मकई की चाट ज़ायक़ेदार होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है...

सामग्री : चार कटोरी मकई के दाने, नमक, पिसी लाल मिर्च, कुछ घंटे भिगोकर छलनी में छनी हुई इमली, बारीक कटा प्याज़, बारीक कटा टमाटर, चाट मसाला और हरा धनिया...

बनाने का तरीक़ा : भुट्टे से मकई के दानें अलग कर लें... ध्यान रहे पके दानों वाला भुट्टा ही लें... नमक के साथ मकई के दानों को उबाल लें...
बाउल में उबली मकई डालें... इसमें इमली, पिसी लाल मिर्च, प्याज़, टमाटर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें...  फिर हरे धनिये की पत्तियों से इसे सजा दें... अब आपका मकई का चटपटा चाट तैयार है...

तस्वीर : गूगल से साभार

Thursday, November 13, 2014

टमाटर का सूप


सर्दियों के मौसम में सब्ज़ियों की बहार होती है... मौसमी सब्ज़ियों का सूप सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है... टमाटर का सूप हमें बहुत पसंद है...

सामग्री : टमाटर, मटर, अदरक, मक्खन, नमक, पिसी लाल मिर्च (काली मिर्च ), ज़ीरा और हरा धनिया...

टमाटर को उबालकर मिक्सी में पीस लें... फिर उसे छान लें.. कढ़ाई में मक्खन डाल कर गरम करें... उसमें ज़ीरा डालकर ब्राउन होने पर उसमें अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर भून लें... फिर उसमें मटर डालकर पका लें... मटर नरम हो जाने पर उसमें टमाटर का पेस्ट डालकर कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें... इसमें क्रीम डालें... फिर इसे बाउल में निकाल लें... इसे क्रीम और हरे धनिये से सजा दें...
टमाटर का सूप तैयार है...

तस्वीर : गूगल से साभार